
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अब आईपीएल में खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम में नई जिम्मेदारी देते हुए मेंटोर की भूमिका सौंपी है।
CSK में मेंटोर बनेंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी अब टीम के मेंटोर के रूप में जुड़ेंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने पोस्ट में धोनी के साथ लंबे सफर, यादगार जीत और टीम के लिए उनके योगदान का जिक्र किया है।CSK ने कहा कि धोनी अब टीम की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें सुपर किंग्स की पहचान और परिवार का अहम हिस्सा बताया है।
खिलाड़ी के रूप में खत्म होगा IPL का सफर?
धोनी की नई भूमिका के ऐलान के बाद उनके आईपीएल करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 में वह खिलाड़ी के बजाय मेंटोर के तौर पर टीम के साथ नजर आ सकते हैं।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई आईपीएल खिताब जीते हैं। अब मेंटोर के रूप में उनका अनुभव और रणनीतिक समझ टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए उपयोगी हो सकती है।
धोनी के प्रशंसकों के लिए यह उनके क्रिकेट सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।




