छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और किरण सिंह देव के बीच स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस दौरान विधायक प्रबोध मिंज भी मौजूद रहे.

करीब 56 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव

बता दें कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। करीब 56 दिनों तक इलाज और स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद किरण सिंह देव 23 सितंबर को दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

किरण देव बोले- सभी की प्रार्थना और विश्वास से स्वस्थ होकर लौटा

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ लौटने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा पर वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।उन्होंने अपने स्वास्थ्य लाभ के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार जताया। किरण सिंह देव ने कहा कि बेड रेस्ट के दौरान उन्हें बहुत से लोगों का साथ और भरपूर प्यार मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता तक सभी ने उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी उन्हें प्रेम और शुभकामनाएं मिलीं। किरण सिंह देव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी की प्रार्थना और विश्वास का ही असर है कि वह स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search