छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, खाद खरीदी पर टोकन व्यवस्था खत्म

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण में लागू टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसानों को खाद लेने के लिए बार-बार टोकन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत पात्र किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उपलब्धता के आधार पर एक ही बार में पर्याप्त मात्रा में खाद प्राप्त कर सकेंगे। यह फैसला खरीफ सीजन में किसानों की सुविधा और भीड़ कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पहले लागू व्यवस्था के अनुसार:

बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन जारी किए जाते थे।मध्यम किसानों को 2 टोकन दिए जाते थे।

किसानों को कई बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

नई व्यवस्था लागू होने से किसानों का समय बचेगा, बार-बार टोकन लेने की परेशानी खत्म होगी और जरूरत के अनुसार एक बार में खाद मिल सकेगा। सरकार का उद्देश्य खाद वितरण प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search