छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अगले साल से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अगले शैक्षणिक वर्ष से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (स्टेट बोर्ड) से संचालित स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र भी 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नई व्यवस्था के तहत वर्तमान सत्र की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी माह तक पूर्ण कराई जाएंगी, ताकि मार्च में परिणाम और नए सत्र की तैयारियां पूरी कर अप्रैल से नियमित पढ़ाई शुरू की जा सके।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य शैक्षणिक कैलेंडर को व्यवस्थित करना, पढ़ाई के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही शैक्षणिक व्यवस्थाओं के अनुरूप राज्य की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाना है।

शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। इस निर्णय का प्रभाव प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों पर पड़ेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search