छत्तीसगढ़अपराध

हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में 2 करोड़ का विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर/नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब 2 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल 1.242 किलोग्राम सोना मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है।

बरामद सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में की गई।

विश्वसनीय सूचना पर शुरू हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोने की तस्करी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नागपुर और रायपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच शुरू की।टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान B-12 कोच में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ। इसमें सात सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल थी। बरामद सोने की अनुमानित कीमत ₹1,96,34,307 आंकी गई है।

डीआरआई को सौंपे गए दोनों संदिग्ध: कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों संदिग्धों को जब्त सोने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया।कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्जडीआरआई नागपुर ने मामले में कस्टम अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि विदेशी सोना कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एजेंसी संभावित तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर और रायपुर की टीम की अहम भूमिका रही। कार्रवाई से रेलवे में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ की सतर्कता सामने आई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search