अपराधछत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम पर 8.70 लाख की ठगी, बैंक से किया गया फर्जी RTGS

रायपुर – राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात शातिर ठग ने खुद को नामी बिल्डर सुबोध सिंघानिया बताकर बैंक से लाखों रुपए निकलवा लिए। ठग ने फोन कर बैंक अधिकारियों को झांसा दिया और बिना चेक व वाउचर के 8 लाख 70 हजार रुपए RTGS के जरिए ट्रांसफर करवा लिए।

बैंक से की गई बड़ी लापरवाही

यह मामला इंडियन ओवरसीज बैंक की रायपुर शाखा का है। ठग ने बिल्डर बनकर बैंक में कॉल किया और 8.70 लाख रुपए ट्रांसफर करने की मांग की। बैंक कर्मचारियों ने बिना चेक और बिना वाउचर जांचे ही रकम आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी। जानकारी के मुताबिक बैंक ने यह रकम बैंक ऑफ इंडिया में अवतार सिंह नामक व्यक्ति के खाते में RTGS के जरिए ट्रांसफर कर दी। बाद में जब बैंक अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने बिल्डर सुबोध सिंघानिया से संपर्क किया। तब पूरी ठगी का खुलासा हुआ।

महिला डिप्टी मैनेजर ने दर्ज कराई FIR: बैंक की महिला डिप्टी मैनेजर ने इस मामले की रिपोर्ट आमानाका थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आमानाका थाना पुलिस अब साइबर टीम की मदद से आरोपी ठग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए, उसके लेन-देन की जानकारी बैंक ऑफ इंडिया से मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button