छत्तीसगढ़अपराध

RAIPUR BREAKING NEWS: चंगोराभाटा बाजार में चाकूबाजी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पति समेत फल विक्रेता पर हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित चंगोराभाटा बाजार में रविवार रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा लाखेनगर मंडल अध्यक्ष के पति पवन वर्मा और एक फल विक्रेता पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाजार में कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसी दौरान पवन वर्मा और फल विक्रेता उनका वीडियो बना रहे थे, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा की महिला पार्षद डीडी नगर थाने पहुंचे। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search