
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से वीबी जी राम जी योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही, काम पूरा होने के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।
योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण सहित कुल 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने बजट में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. योजना का शुभारंभ 2 जुलाई को तिरुपति से केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan करेंगे।
वहीं छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम Gandai Khurd में आयोजित होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma शामिल होंगे।
योजना के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों का चयन ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा। साथ ही, डिजिटल निगरानी व्यवस्था के जरिए कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।
वीबी जी राम जी योजना पर दीपक बैज का तंज, बोले- मुख्यमंत्री केंद्र से 100% राशि की मांग करें
छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई से लागू होने जा रही वीबी जी राम जी योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा की मार कई राज्यों को झेलनी पड़ी है। मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों ने भी केंद्र सरकार से योजना के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि यदि इस योजना का वित्तीय भार छत्तीसगढ़ सरकार पर आने वाला है, तो मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार से 100 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराने की मांग करनी चाहिए, ताकि राज्य के श्रमिकों को बिना किसी बाधा के रोजगार मिल सके।
बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यह मांग करनी चाहिए कि योजना के संचालन के लिए 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता केंद्र उपलब्ध कराए, जिससे राज्य पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और श्रमिकों को समय पर रोजगार मिल सके।




