छत्तीसगढ़राजनीति

दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर, CM साय बोले- पुनर्वास नीति से मिल रही सफलता

रायपुर – दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस बड़े सरेंडर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीते 19 महीनों से लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनमें नक्सली लगातार न्यूट्रलाइज हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमने नक्सलियों को अच्छी पुनर्वास नीति दी है। इसी से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। नक्सलियों के साथ सरकार न्याय कर रही है और उन्हें न्याय से जोड़ने का काम कर रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

4 अक्टूबर को आ रहे अमित शाह

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर दशहरा का 75 दिन तक चलने वाला पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस की CWC की बैठक पर सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी को पहले ही देख चुके हैं। जहां – जहां राहुल गांधी जाते है वहां कमाल करते है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।

इससे जुड़ी खबर पढ़े

https://cgbulletin.com/big-news-from-dantewada-71-naxalites-surrendered-a-reward-of-64-lakhs-at-30/

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search