Raipur Breaking News: ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव, भारी वाहनों की एंट्री बैन

रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शहर के 19 एंट्री पॉइंट पर भारी और मालवाहक वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
जारी निर्देश के अनुसार, यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहन रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 के रास्ते भी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
इस प्रतिबंध के तहत तेलीबांधा, टाटीबंध, भाठागांव, पचपेड़ी नाका समेत 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित रहेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।




