छत्तीसगढ़

कोरिया में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान: पैकेज्ड वाटर प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई

बैकुंठपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोरिया जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। “सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांटों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 7 फर्मों की जांच की गई।

यह अभियान राज्य शासन के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में चलाया जा रहा है। कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में 27 अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 11 मई तक, कुल 15 दिनों तक जारी रहेगा।सोमवार को अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने डुमरिया, पटना और बैकुंठपुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान फर्मों में लाइसेंस/पंजीयन डिस्प्ले, मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, पानी की गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग मटेरियल टेस्टिंग, फास्टैक प्रशिक्षण रिपोर्ट और बिल रिकॉर्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने सभी संचालकों को दस्तावेज अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए।

अभियान में खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भी शामिल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानकों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि इस अभियान के तहत पहले ही चाट-गुपचुप, जूस सेंटर, बेकरी, होटल-रेस्टोरेंट, मिड-डे मील और अस्पताल कैंटीन की जांच की जा चुकी है। आगे आइसक्रीम, कन्फेक्शनरी, ढाबा, फल-सब्जी विक्रेता और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और मानक गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ एवं पेयजल उपलब्ध कराना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search