छत्तीसगढ़

राजनांदगांव से बड़ी खबर: पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम

रायपुर। राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्ध समाजसेवी फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश की गई। हालांकि, उनकी सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह गंभीर घटना टल गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि संदिग्ध लोगों ने फूलबासन यादव को निशाना बनाते हुए अपहरण की साजिश रची थी, लेकिन मौके पर उनकी सूझबूझ से स्थिति संभल गई। घटना के तुरंत बाद वे शिकायत दर्ज कराने के लिए सुकुलदैहान थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं सहित कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है, वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फूलबासन यादव लंबे समय से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search