RCB vs MI IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में RCB की शानदार जीत, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Mumbai Indians को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि RCB अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।मुंबई इंडियंस ने बनाए 166 रनटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही मुंबई को बड़े झटके दिए।
मुंबई की ओर से Rohit Sharma 22 रन, Ryan Rickelton 2 रन, Suryakumar Yadav 0 रन। इसके बाद Tilak Varma और Naman Dhir ने पारी संभाली। दोनों के बीच 82 रन की अहम साझेदारी हुई।तिलक वर्मा 57 रन, नमन धीर 47 रनमुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।
RCB की खराब शुरुआत, क्रुणाल पांड्या बने हीरो
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। Virat Kohli गोल्डन डक पर आउट हुए, Devdutt Padikkal 12 रन, Rajat Patidar 8 रन, इसके बाद Krunal Pandya ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 73 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने Jacob Bethell के साथ 55 रन की साझेदारी की। बेथेल ने 27 रन बनाए।
आखिरी ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा
आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। मैच लगातार पलटता रहा।Romario Shepherd आउट हुएBhuvneshwar Kumar ने दबाव में छक्का जड़ाअंतिम गेंद पर 2 रन लेकर RCB ने मुकाबला जीत लियामैच अंतिम गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा।
गेंदबाजों का प्रदर्शन: RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार 4 विकेट, Josh Hazlewood 1 विकेट, Rasikh Salam 1 विकेट, रोमारियो शेफर्ड 1 विकेट, मुंबई की ओर से Corbin Bosch 4 विकेट, Deepak Chahar 1 विकेट, Allah Ghazanfar 1 विकेट।
पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव: इस जीत के बाद Royal Challengers Bengaluru 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि Mumbai Indians की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।




