छत्तीसगढ़राजनीति

धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट पर भूपेश बघेल का तंज, बोले – “छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम Bhupesh Baghel ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष Dharamlal Kaushik के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें।” उन्होंने घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुशासन पर सवाल बताते हुए सरकार को घेरा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोचिए, जब देश के गृह मंत्री Amit Shah छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, उसी दौरान मॉर्निंग वॉक के समय ऐसी घटना होना “सुशासन पर तमाचा” है।

घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं भाजपा नेताओं ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search