Squash Championship: ईस्टर्न स्लैम 2026: चौथे दिन क्वार्टर फाइनल में दिखा रोमांच, कई मुकाबले पांच गेम तक पहुंचे

रायपुर। बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और विजेता खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
GU-11 वर्ग में समीक्षा सुगुमार, इनाया अंद्राबी, अविशा अग्रवाल और गौरवी अजमेरा ने जीत दर्ज की। BU-11 में अगस्त्य उप्पल, युवान वर्मा, रुद्रांश प्रभाकर और विराज वाधवानी विजयी रहे।
GU-17 में सान्वी कलंकी, फाबिहा नफीस, वसुंधरा नांगरे और आद्या बुधिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि BU-17 में श्रेयांश झा, शिवेन अग्रवाल, आर्यमान सिंह और हर्षल राणा ने जीत हासिल की।
GU-19 वर्ग में उन्नति त्रिपाठी, दिवा शाह, देवाश्री अरोड़ा और व्योमिका खंडेलवाल ने जीत दर्ज की। BU-19 में उत्तर प्रदेश के युशा नफीस के साथ छत्तीसगढ़ के जिनांश जैन ने तमिलनाडु के लक्ष्मणा हर्री को पांच गेम तक चले मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं GU-13 में आध्या ग्रोवर, आलिया कांकरिया, अक्षरा माखिजा और श्रिया माहेश्वरी विजेता रहीं।दिन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में BU-11 का युवान वर्मा बनाम कंधा स्वामी, GU-17 का वसुंधरा नांगरे बनाम सान्वी बक्शी तथा BU-19 का जिनांश जैन बनाम लक्ष्मणा हर्री का मुकाबला शामिल रहा, जो पांच गेम तक चला।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन सभी आयु वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन चैम्पियनशिप एडमिनिस्ट्रेटर गौतम दास, रीजनल रेफरी राजीव रेड्डी एवं टेक्निकल ऑफिशियल सुब्रमण्यम एस. के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।




