छत्तीसगढ़

रायपुर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, CM साय करेंगे 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन विस्तार का भूमिपूजन

रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में 200 सीटर छात्र-छात्रावास, कैंसर भवन के विस्तार तथा अन्य आवासीय परिसरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन 6 जुलाई, सोमवार को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस परियोजना के तहत 200 सीटर छात्र-छात्रावास और अन्य आवासीय परिसरों के निर्माण से मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, रेजिडेंट डॉक्टरों तथा चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं कैंसर भवन का विस्तार G+2 से G+6 तक किए जाने से प्रदेश में कैंसर उपचार संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार का मानना है कि इन अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा रायपुर स्थित यह संस्थान प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search