साय सरकार ने विभिन्न आयोगों, मंडलों और बोर्डों में की नियुक्तियां, जाने किसे मिली क्या जिम्मेदारी!

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न आयोगों, मंडलों, बोर्डों और निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी सूची के अनुसार सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, श्रमिक, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति, मत्स्य और फिल्म सहित कई संस्थाओं में नियुक्तियां की गई हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड – गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष), देवशरण सेन (सदस्य)
राज्य महिला आयोग – डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष),
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग – सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर एवं दयावंत धर बांधे (सदस्य)
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड – आनंद निषाद (अध्यक्ष), नेतराम निषाद (सदस्य)
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर – राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष), सुमन मुथा (सदस्य)
शाकंभरी बोर्ड – राजेंद्र नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल (सदस्य)
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग – सुधीर गौतम (अध्यक्ष)
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग – मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम – प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)
रायपुर विकास प्राधिकरण – डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष)छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल – किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)
गौ सेवा आयोग – आनंद कुमार तिवारी एवं राजीव लोचन दास महाराज (उपाध्यक्ष)
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग – मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष)







