छत्तीसगढ़

विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण की घोषणा, धरमलाल कौशिक और राघवेंद्र सिंह बने उत्कृष्ट विधायक

उत्कृष्ट पत्रकारों के नामों की भी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस वर्ष सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के उत्कृष्ट विधायकों के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उत्कृष्ट पत्रकारों का भी चयन किया गया।

सत्तापक्ष की ओर से धरमलाल कौशिक को उत्कृष्ट विधायक चुना गया, जबकि प्रतिपक्ष की ओर से राघवेंद्र सिंह को यह सम्मान दिया जाएगा।

वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया से पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू को उत्कृष्ट पत्रकार चुना गया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज को संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार के सम्मान के लिए चयनित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी चयनित विधायकों और पत्रकारों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। यह सम्मान विधानसभा की कार्यवाही में प्रभावी सहभागिता और संसदीय परंपराओं के प्रति उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search