छत्तीसगढ़

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

श्रीनगर/कुलगाम, 31 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम क्षेत्र में शुक्रवार रात आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी कर दी। हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, भूपेंद्र कुमार घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

आतंकी हमले के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस हमले के बाद गैर-कश्मीरी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search