छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को मिली 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम हिस्सेदारी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र का जताया आभार

रायपुर। केंद्र सरकार ने राज्यों को वित्तीय मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर हस्तांतरण के तहत कुल 1,09,019 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की है। इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्राप्त हुई है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय सहकारी संघवाद की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को प्राप्त 3,602 करोड़ रुपये की यह अग्रिम कर हिस्सेदारी राज्य के अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि समय पर कर हस्तांतरण से राज्य सरकार की वित्तीय क्षमता मजबूत होती है। इससे विकास कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता बढ़ती है और विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्यों के संतुलित और समग्र विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि समय-समय पर राज्यों को वित्तीय सहायता और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आती है।

ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए समृद्ध और विकसित राज्य बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search