छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी को लेकर होगा रोड शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संसाधनों के अन्वेषण, नीलामी और खनन को गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा 31 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त को लेकर रोड शो आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं सतीश चंद्र दुबे, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, खनन विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।

20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए शामिल

केंद्र सरकार ने क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की 8वीं किश्त में कुल 20 खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए रखे हैं। इनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स शामिल हैं। इन ब्लॉक्स में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।

इन खनिजों का रणनीतिक महत्व काफी अधिक है। इनकी उपलब्धता बढ़ाने से देश की खनिज सुरक्षा मजबूत होने के साथ ऊर्जा, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और उच्च तकनीक से जुड़े क्षेत्रों के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी का शुभारंभरोड शो के दौरान भूविज्ञान एवं खनन विभाग की ओर से खनिज क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। इसी दौरान टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अलावा कोरन्डम कटिंग-पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पीटीआरएसयू के साथ एमओयू का आदान-प्रदान होगा। कार्यक्रम में माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

तकनीकी सत्र में नीलामी प्रक्रिया पर मंथनदोपहर 2 बजे से तकनीकी सत्र शुरू होगा। इसमें एमईसीएल द्वारा ट्रेंच-VIII के तहत नीलामी के लिए रखे गए खनिज ब्लॉक्स की जानकारी दी जाएगी। एसबीआई कैप्स द्वारा मिनरल ऑक्शन प्रोसेस एवं टेंडर डॉक्यूमेंट और एमएसटीसी द्वारा मिनरल ई-ऑक्शन प्रक्रिया की जानकारी साझा की जाएगी।

कंपोजिट लाइसेंस धारकों के लिए अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति से संबंधित एनएमईडीटी योजना पर भी प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद ओपन हाउस डिस्कशन में खनिज ब्लॉक्स की संभावनाओं, नीलामी प्रक्रिया, निवेश के अवसर और खनन क्षेत्र में निजी भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

नीलाम किए गए ब्लॉक्स के संचालन की होगी समीक्षा

31 अगस्त के रोड शो के बाद नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट में समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन और संचालन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद माइन विजिट भी प्रस्तावित है।

सरकार का मानना है कि रोड शो और समीक्षा बैठक के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण, नीलामी और खनन को नई गति मिलेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के साथ उद्योग जगत एवं अन्य हितधारकों के बीच समन्वय मजबूत होगा। इससे छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ने और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन के लिए नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search