छत्तीसगढ़
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का छत्तीसगढ़ दौरा, आज पहुंचेंगी रायपुर, कल कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर। भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 17 सितंबर को वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 सितंबर को अन्नपूर्णा देवी सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार, रायपुर में आयोजित “सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री रायपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और वहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित सेवाओं का जायजा लेंगी।



