छत्तीसगढ़

SECL में विश्वकर्मा अवार्ड्स समारोह: 75 श्रमवीरों का सम्मान, स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित

बिलासपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय ‘SECL विश्वकर्मा अवार्ड्स’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खदानों और परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमसंघ प्रतिनिधि और विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ऑपरेशन और तकनीकी कार्यों में योगदान के लिए सम्मान

SECL के अनुसार, सम्मानित किए गए श्रमवीरों ने खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी और अन्य तकनीकी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विश्वकर्मा अवार्ड्स का यह दूसरा संस्करण है। इसके माध्यम से कंपनी जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित कर रही है।निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। खनन उद्योग में कार्यरत श्रमिक अपने कौशल और परिश्रम से देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमवीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री का संदेश पढ़ा गया

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की ओर से कोयला श्रमिकों के लिए भेजे गए संदेश का भी पाठ किया गया। संदेश में देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में कोयला श्रमिकों के योगदान को रेखांकित किया गया।

स्वच्छता कर्मियों का भी सम्मान

स्वच्छता ही सेवा और स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत SECL में स्वच्छता एवं कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

SECL के अनुसार, स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत मुख्यालय और संचालन क्षेत्रों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, स्थान के बेहतर उपयोग, रिकॉर्ड प्रबंधन और ई-वेस्ट प्रबंधन जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search