छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का असर: इन जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी, परीक्षाओं की तारीख बदली

जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बस्तर, बीजापुर और सुकमा जिले में 25 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।तीनों जिलों में सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश रहेगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बीजापुर में परीक्षा की तारीख बदली:बीजापुर में बारिश के कारण 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी बदला गया है।मिडिल और माध्यमिक स्तर की परीक्षा अब 28 सितंबर 2026 को होगी। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा अब 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

बस्तर में परीक्षा को लेकर बाद में जारी होगा आदेश

बस्तर जिले में भी 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है।25 सितंबर की त्रैमासिक परीक्षा की नई तारीख को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

सुकमा में नदी-नाले उफान परसुकमा में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने 25 सितंबर को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने और उन्हें पार करने की कोशिश नहीं करने की अपील की है।

शबरी नदी का बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश के बीच शबरी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पहला अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन नदी और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस को सतर्क किया गया है।

ओडिशा में भी बारिश का असर

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी और तटीय हिस्सों में भी भारी बारिश हो रही है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search