छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन में तीन साल में 6,836 करोड़ रुपये का भुगतान, एकल ग्राम योजनाओं में सबसे ज्यादा राशि जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के साथ समूह जलप्रदाय योजनाओं और अन्य मदों में किए गए भुगतान शामिल हैं। विभाग के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में भी उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए सर्वाधिक 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये और जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन

विभागीय जानकारी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप नियमानुसार भुगतान संबंधी कार्रवाई की जा रही है। मिशन के तहत एकल ग्राम और समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में वित्तीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search