छत्तीसगढ़

PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर समेत 3 नगरीय निकाय भी सम्मानित

रायपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ को कुल चार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें राज्य के साथ ही तीन नगरीय निकायों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों में बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा शामिल हैं। इन सभी को 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए चयनित नगरीय निकायों से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी नई दिल्ली पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना है। छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया जाना राज्य में योजना के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search