छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

IMD के 19 नवंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई है।

चक्रवात का लैंडफॉल आज, तटीय इलाकों में तेज हवाएं

IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और यनम तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। इसके दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को व्यापक बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

फिलहाल राजधानी में सुबह से हो रही बारिश के बीच लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास हो रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search