छत्तीसगढ़अपराध

गणेश प्रतिमा खंडित होने पर क्रेन चालक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Raipur News – गणेश विसर्जन के दौरान राजधानी रायपुर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। क्रेन का बेल्ट टूटने से गणेश प्रतिमा जमीन पर गिरकर खंडित हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद समिति के युवकों ने आक्रोश में आकर क्रेन चालक की बेदम पिटाई कर दी।गुस्साए युवकों ने क्रेन में भी तोड़फोड़ की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना कैसे हुई

मंगलवार रात महादेव घाट विसर्जन स्थल पर प्रतिमा विसर्जन के लिए क्रेन से मूर्ति उठाई जा रही थी, तभी अचानक क्रेन का बेल्ट टूट गया और प्रतिमा नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह देखते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौजूद युवक उग्र हो उठे।

बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल

गुस्साए युवकों ने क्रेन चालक को घेरकर लात-घूंसे और डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो किसी ने मौके पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search