छत्तीसगढ़

Bilaspur Breaking News: पॉश इलाके में जमीन सौदे के नाम पर बिल्डर से 50 लाख की ठगी

बिलासपुर। जिले में जमीन के सौदे के नाम पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। क्रांतिनगर निवासी बिल्डर राजेश हर्जपाल ठगी के शिकार हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पॉश इलाके में जमीन दिलाने का झांसा देकर ब्रोकर ने उनसे बड़ी रकम ले ली। बाद में सौदा पूरा नहीं होने पर मामले का खुलासा हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रफुल्ल झा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search