छत्तीसगढ़
भिलाई से बड़ी खबर : कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्ग। जिले के भिलाई से बड़ी खबर सामने आई है। कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में एक घर के भीतर सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विस्फोट घर के अंदर हुआ, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं जांच कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





