छत्तीसगढ़राजनीति

TS सिंहदेव के बयान पर बोले भूपेश बघेल – “मैं प्रतिक्रिया नहीं देता, फैसला हाईकमान करता है”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर सियासत तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह T. S. Singh Deo के किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।

भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij पिछले तीन से साढ़े तीन वर्षों से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस में किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, इसका निर्णय पार्टी हाईकमान करता है। इस प्रक्रिया में वह अपनी ओर से कोई “बुद्धि” नहीं लगाते।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान को प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चाओं और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन और नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर लगातार राजनीतिक हलचल बनी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search