छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार की खबर, मुलाकात कक्ष में गांजा तस्कर मुकेश बनिया और बदमाश जमन ईरानी के बीच मारपीट

रायपुर। Raipur Central Jail में रविवार को मुलाकात के दौरान दो बंदियों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक गांजा तस्करी से जुड़े मुकेश बनिया और बदमाश जमन ईरानी के बीच किसी टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

सूत्रों का दावा है कि मारपीट में जमन ईरानी ने मुकेश बनिया की दो पसलियां तोड़ दीं। घटना कथित तौर पर जेल के मुलाकात कक्ष में हुई।

जानकारी के अनुसार मुलाकात खत्म होने के बाद दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी जेल परिसर में विवाद और मारपीट की स्थिति बनी। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं Ganj Police Station में भी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जेल परिसर में तनावपूर्ण माहौल की चर्चा बनी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search