
प्रशासन ने सेक्टर-30 EWS कॉलोनी में शिफ्टिंग शुरू की
रायपुर। नया रायपुर से लगे माना क्षेत्र के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। Deepak Baij, Bhupesh Baghel और Charandas Mahant सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नकटी गांव पहुंचे और विस्थापित परिवारों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को गरीब परिवारों के आशियाने पर हमला बताते हुए इसका विरोध किया। प्रदर्शन में आसपास के जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
उधर, प्रशासन ने बेघर हुए परिवारों के सामान को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित EWS आवासों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है।
गौरतलब है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने 85 मकानों को हटाने की कार्रवाई की थी। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि उनके पास संबंधित जमीन के वैध दस्तावेज मौजूद हैं।




