छत्तीसगढ़

CG NEWS: प्रभावित किसानों को बड़ी राहत: 2,391 किसानों को मिला 5.81 करोड़ रुपये का खरीफ ऋण, 4,533 किसानों के लिए 111 करोड़ की ऋण सीमा स्वीकृत

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयास से हुआ संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की वित्तीय अनियमितताओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की त्वरित पहल के बाद अब किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक ऋण, खाद और कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से यह प्रक्रिया संभव हो सकी है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर के अनुसार, बलरामपुर जिले की चार प्रभावित समितियों के अंतर्गत कुल 4,533 किसानों के लिए 11,098.269 लाख रुपये (लगभग 111 करोड़ रुपये) की ऋण सीमा स्वीकृत की गई है। इसके तहत शंकरगढ़ क्षेत्र के 1,542 किसानों, रामानुजगंज के 1,502 किसानों, रामचंद्रपुर के 1,320 किसानों तथा कुसमी क्षेत्र के 169 किसानों को ऋण सुविधा का लाभ मिलेगा।

खरीफ सीजन के लिए ऋण वितरण भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। अब तक 2,391 किसानों को 5 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपये का खरीफ ऋण वितरित किया जा चुका है। इनमें रामानुजगंज के 1,575 किसानों को 4.83 करोड़ रुपये, शंकरगढ़ के 659 किसानों को 78.02 लाख रुपये तथा कुसमी के 157 किसानों को 19.61 लाख रुपये का ऋण दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं के कारण प्रभावित किसानों को समय पर ऋण, खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इस कारण किसानों को खरीफ और रबी सीजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच भी जारी है।

किसानों के हितों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर बुवाई कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि किसी भी किसान को वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण खेती प्रभावित न करनी पड़े। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता समय पर मिले – रामविचार नेताम, क़ृषि मंत्री

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search