छत्तीसगढ़अपराधदेश

महादेव बेटिंग केस: कारोबारी विकास गर्ग को रायपुर लाई ED

रायपुर – महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कारोबारी विकास गर्ग को प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर लेकर पहुंची है। ईडी ने विकास गर्ग को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

आज ईडी विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग करते हुए आवेदन दाखिल करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने जांच के दौरान विकास गर्ग से जुड़ी 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। एजेंसी का आरोप है कि यह संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कथित अवैध धन से अर्जित की गई हैं।

मामले में ईडी की आगे की कार्रवाई और पूछताछ पर सभी की नजरें टिकी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search