छत्तीसगढ़अपराध

महासमुंद में नकली पनीर फ़ैक्ट्री पर छापा, हजारों किलो पनीर जब्त; सील

महासमुंद। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने महासमुंद-भलेसर रोड स्थित करीब 3 एकड़ में संचालित वैद्या फूड प्रोडक्ट में छापेमारी की। प्रशासन के अनुसार यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर तैयार किए जाने की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई।

एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को कारखाना परिसर में बड़ी मात्रा में तैयार पनीर मिला। अधिकारियों ने मौके से सैंपल लिए हैं। जांच के लिए नमूने भेजे जाने के साथ ही फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों को अंतिम समय में दी गई सूचना

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने खाद्य विभाग के जिला अधिकारियों को छापेमारी की सूचना अंतिम समय में दी। लंबे समय से जिले में खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने की बात भी सामने आ रही थी। इसी वजह से कार्रवाई को गोपनीय रखा गया और खाद्य विभाग के DO और FSO को अंतिम समय में जानकारी दी गई।

प्रदेश में नकली पनीर के कारोबार पर बड़ा असर

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को नकली पनीर के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई से प्रदेश में नकली पनीर तैयार करने के साथ ही दूसरे राज्यों, विशेषकर मध्यप्रदेश से पनीर मंगाकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा भेजने वाले कारोबारियों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

फिलहाल फैक्टरी से लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर अब नजर रहेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search