छत्तीसगढ़

कटघोरा-उरगा एनएच से अप्रभावित जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने मंत्री देवांगन ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क परियोजना से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर, कोरबा को पत्र लिखा है। मंत्री ने प्रभावित नक्शा-खसरा/भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है।

मंत्री देवांगन ने पत्र में कहा है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के आम नागरिकों और भूमि स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूमि स्वामी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जमीन का क्रय-विक्रय नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक एवं अन्य जरूरी कार्यों में कठिनाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना से वास्तव में प्रभावित नक्शा-खसरा एवं भूमि को छोड़कर शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे प्रभावित भूमि सुरक्षित रहेगी और अप्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण करना भी है। अप्रभावित क्षेत्र के भूमि स्वामियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search