छत्तीसगढ़

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात, सरल भाषा में यूसीसी पर पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सुविधा और बेहतर समझ के लिए समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं और प्रावधानों को सरल भाषा में समझाने वाली पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव समिति के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरल और सहज भाषा में जानकारी उपलब्ध होने से प्रदेश के आम नागरिक यूसीसी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

नागरिक दे सकते हैं यूसीसी को लेकर अपने सुझाव

यूसीसी समिति ने प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आग्रह किया है।

नागरिक अपने सुझाव निम्न माध्यमों से समिति तक पहुंचा सकते हैं –

ई-मेल के माध्यम से:ucc-chhattisgarh@cg.gov.in

ऑनलाइन वेब पोर्टल:UCC छत्तीसगढ़ आधिकारिक पोर्टल⁠

डाक/व्यक्तिगत रूप से सुझाव देने का पता:कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समितिकमरा नंबर-202, न्यू सर्किट हाउससिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001

नागरिक अपने लिखित सुझाव स्पीड पोस्ट, साधारण डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन/ज्ञापन के रूप में समिति के समक्ष जमा कर सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search