छत्तीसगढ़

आरती ग्रुप ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 3 हजार पौधे लगाए, मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी रोपा पौधा

रायपुर। राजधानी रायपुर के धमतरी रोड स्थित अशोका पॉम मिडाज परिसर में रविवार को आरती ग्रुप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 3 हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए और उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं और उनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने से पर्यावरण बेहतर होगा और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में CSIDC के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, आरती ग्रुप के डायरेक्टर त्रिभुवन अग्रवाल, भाजपा नेता छगन मूंदड़ा और आरती ग्रुप से राजीव मूंदड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search