छत्तीसगढ़

प्रदेश में बारिश-बाढ़ के हालात पर CM साय का बड़ा बयान, सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेशभर में बारिश हो रही है और कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हैं। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search