दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, NDA मुख्यमंत्री परिषद और नीति आयोग की बैठकों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली दौरे के दौरान वे एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आयोजित हो रही है, जिसका एजेंडा पूर्व निर्धारित रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को बैठक में प्रभावी ढंग से रखेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद की समस्या से प्रभावित रहा है, जिसके कारण यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया। राज्य सरकार अब बस्तर के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और गति के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि बस्तर को विकास की नई पहचान मिल सके और वहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।




