छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा : मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को दी ₹5 करोड़ की सहायता, सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर/भोपाल – अतिवृष्टि के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। जन-धन की हानि के बीच राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को ₹5 करोड़ की राशि और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा

पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि छत्तीसगढ़ की हर संभव सहायता करें। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में आई प्राकृतिक आपदा से हम सभी व्यथित हैं। इस संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग करता रहेगा।

सीएम साय ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के प्रभावित लोगों को संबल देगा।”

राहत कार्य जारी

बस्तर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रशासन राहत शिविरों में भोजन, दवा और अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है। अब मध्यप्रदेश से भेजी गई राशि और सामग्री से प्रभावित जिलों को और राहत मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button