देश

पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन: कल से शुरू होगा “GST बचत उत्सव”, टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कल से “GST बचत उत्सव” शुरू होने जा रहा है। मोदी ने कहा कि इस पहल से आम जनता की बचत बढ़ेगी और लोग अपनी पसंद का सामान आसानी से खरीद पाएँगे। उन्होंने दावा किया कि इस सुधार का लाभ दुकानदारों, महिलाओं, किसानों और गरीबों समेत हर वर्ग को मिलेगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि भारत ने 2017 में GST सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया था। उस समय देश के व्यापारी अलग-अलग करों और जटिल नियमों में उलझे रहते थे। “एक शहर से दूसरे शहर माल भेजने में कई चेकपोस्ट और दर्जनों फॉर्म भरने पड़ते थे। हर राज्य के अपने टैक्स नियम थे और कारोबारियों को कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ता था,”

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने 3 सितंबर 2025 को GST में बड़ा फैसला लिया था। इस निर्णय के तहत 12% और 28% के टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब पूरे देश में सिर्फ दो स्लैब रहेंगे — 5% और 18%। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए पारदर्शिता और सरलता लाएगा।

नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। मोदी ने कहा कि इस सुधार से न केवल महँगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search