भिलाई में विवाहिता ने की आत्महत्या: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति-पत्नी में विवाद, छावनी थाना पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। शहर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रील पोस्ट करने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने से मना किया था और अकाउंट डिलीट करने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर माह में भी महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था।
लगातार पारिवारिक कलह की बात आई सामनेपुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव और कहासुनी चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस कर रही हर पहलू की जांचछावनी थाना पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी सामाजिक, पारिवारिक और डिजिटल पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डाटा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



