छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीएम दो दिन के दिल्ली दौरे पर… कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे… मंत्रिमंडल में अभी कोई फेरबदल नहीं

रायपुर। Vishnu Deo Sai रविवार को दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के साथ-साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में राज्य से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के मुद्दों पर चर्चा होगी।

इधर पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में मंत्रालय और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हाल ही में मंत्रालय स्तर पर बड़े प्रशासनिक बदलाव किए जा चुके हैं, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

हालांकि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मंत्रिमंडल में किसी प्रकार के फेरबदल का कोई प्रस्ताव या चर्चा नहीं है। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को विकास और समन्वय केंद्रित बताया जा रहा है और इसमें किसी राजनीतिक बदलाव की संभावना नहीं मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search