
रायपुर। IIM रायपुर में हुवे दो दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शिविर में विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला है, जिसका लाभ राज्य सरकार के नीति निर्धारण में मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और पर्यटन के क्षेत्र में बेहतरी के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
वहीं, चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार करने में लग जाती है।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में जुटी है और देशहित में हो रहे कार्यों से कांग्रेस को परेशानी होती है।
ठेकेदारों के धरने पर बोले – 100 फीसदी काम पूरा होने वाले ठेकेदारों दे रहे राशि
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं और ठेकेदारों को समय-समय पर भुगतान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नियम-निर्देशों के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार ठेकेदारों के भुगतान को लेकर गंभीर है तथा जिन ठेकेदारों ने 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें राशि का भुगतान किया जा रहा है।



