छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ SECL की मुहिम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बिलासपुर। भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में मंगलवार को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई।

इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन सहित एसईसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

एसईसीएल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search