छत्तीसगढ़देश

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा कमान अब छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह के हाथों में

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह को देश की राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष सिंह वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डेपुटेशन पर हैं। उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बेहद विस्तृत है। इसके करीब 271 स्टेशन दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों को जोड़ते हैं। ऐसे में मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एक महत्वपूर्ण दायित्व मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संभाल चुके हैं SP की जिम्मेदारी

IPS संतोष कुमार सिंह छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में SP/SSP के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में ASP और दुर्ग में CSP भी रह चुके हैं।

‘निजात’ अभियान से मिली अलग पहचान

संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए गए चर्चित ‘निजात’ अभियान के लिए भी जाना जाता है। उनके कार्यकाल में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाए गए थे।

फिलहाल हैदराबाद में थे तैनात

दिल्ली मेट्रो की जिम्मेदारी मिलने से पहले संतोष सिंह हैदराबाद में CISF के DIG South Zone-2 के रूप में पदस्थ थे। इस जिम्मेदारी के तहत वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे।

अब उन्हें दिल्ली मेट्रो जैसे देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में से एक की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search