रायपुर व बिलासपुर की खेल अकादमियों के 32 खिलाड़ी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित रायपुर एवं बिलासपुर स्थित खेल अकादमियों के कुल 32 खिलाड़ियों का चयन राज्य दल में हुआ है। यह उपलब्धि विभागीय अकादमियों में हो रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2026 की मेजबानी छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुई है। आगामी फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और तैराकी की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि कबड्डी एवं मल्लखंब को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया है।
राज्य स्तरीय चयन ट्रायल : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए गए, जिनमें छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन उपरांत जारी सूची में विभागीय खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई है। चयनित खिलाड़ी (अकादमीवार) खेल अकादमी, रायपुर (11 खिलाड़ी):फुटबॉल (बालिका): किरण पिस्दा (बालोद), निधि लकड़ा (जशपुर), माड़वी पूजा (सुकमा), शारदा प्रधानी (सुकमा), राशि पोयाम (कोंडागांव)हॉकी: मनीष वटी (बस्तर)एथलेटिक्स: सिद्धार्थ नागेश (जशपुर), बिरजू राम मंडावी (कोंडागांव), किरण ध्रुव (बलौदाबाजार)तीरंदाजी: चांदनी मरकाम (धमतरी), खिलेश भद्रे (कोंडागांव)आवासीय हॉकी अकादमी, बिलासपुर (16 खिलाड़ी):स्मिता कुजूर (जशपुर), दामिनी खुर्रो (कबीरधाम), रिया खलखो (जशपुर), मधु सिदार (जशपुर), एस्टिमा (जशपुर), शोभिता (कोंडागांव), राहुल कुमार (गरियाबंद), अश्विन कुजूर (जशपुर), संदीप कुमार (राजनांदगांव), जितू हेमला (बीजापुर), विवेक बेक (जशपुर), निशांत तिर्की (जशपुर), सुमित मींज (जशपुर), प्रिंस भगत (जशपुर), अविनाश एक्का (जशपुर), रोबित एक्का (जशपुर)आवासीय तीरंदाजी अकादमी, बिलासपुर (3 खिलाड़ी):अभिलाष राज (बिलासपुर), आकाश राज सोर्थे (बिलासपुर), देवेंद्र कुमार (बिलासपुर)एथलेटिक्स अकादमी, बिलासपुर (1 खिलाड़ी):गजेंद्र ठाकुर (रायपुर)प्रशिक्षण शिविर और शुभकामनाएंसंचालक, खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम ने खेल अकादमी रायपुर में चयनित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 27 जनवरी 2026 से रायपुर, बिलासपुर एवं नारायणपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को निःशुल्क भोजन, आवास, खेल उपकरण तथा आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हो सकें।




