छत्तीसगढ़

Amit Shah Press Confrence: “नक्सलवाद खत्म, अब बस्तर विकास की राह पर”अमित शाह ने लॉन्च की समग्र विकास परियोजना, शाह के आरोप पर भूपेश बघेल का पलटवार

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर को लेकर कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद वह पहली बार बस्तर आए हैं और अब बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। उन्होंने इसे देश और छत्तीसगढ़ के लिए “आनंद का विषय” बताया। शाह ने कहा कि वर्षों तक नक्सलवाद के कारण बस्तर विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया, जबकि देश के अन्य पिछड़े क्षेत्र समय के साथ आगे बढ़ते रहे।

गृह मंत्री ने कहा कि 24 अगस्त 2024 को नक्सल उन्मूलन की डेडलाइन तय की गई थी और 31 मार्च 2026 की तारीख इस अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि 19 मई 2026 का दिन भी ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन बस्तर के समग्र विकास की नई परियोजना लॉन्च की जा रही है।

अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने बस्तर में करीब 200 कैंप स्थापित किए थे, जिनमें से 70 कैंपों को अब “वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा” में बदला जाएगा। इन सेवा डेरों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अब बस्तर के लोगों को भय में जीने की जरूरत नहीं है और यहां “नया सूरज उदय हो चुका है।” शाह ने दावा किया कि आने वाले पांच वर्षों में बस्तर देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा।

इधर, अमित शाह के आरोपों पर Bhupesh Baghel ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री झूठ बोल रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बस्तर में कई नए सुरक्षा कैंप खोले थे और भाजपा ने भी कांग्रेस सरकार के कई मॉडल से सीख ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search